रास्ते मे घेरकार गाली गलौच और मारपीट की

0
131

मैथा,कानपुर देहात।शिवली कोतवाली क्षेत्र के हथिका गांव निवासी श्री राम कमल पुत्र छुनुवा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 07 सितंबर को वह अपनी लड़की शिवानी व सपना के साथ सायं 7.30 बजे के करीब हथिका बाजार से घर जा रहा था। तभी गांव के ही संजय कठेरिया पुत्र बब्बू कठेरिया व उसके पुत्र विश्वू ,महेश व पत्नी सोनी पुरानी बातों को लेकर गाली गलौज करने लगे मना करने पर मारपीट करने लगे शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा हो गयी तब यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।
मैथा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here