सरसौल,कानपुर। सरसौल विकासखंड के ग्राम भदासा में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के निर्देश पर जिला मंत्री विनय मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया।
भदासा प्राइमरी स्कूल से सैमसी झील के मुख्य मार्ग तक लगभग 792मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। जिला मंत्री ने कर्मचारियों के साथ सड़क की नाप-जोख की। उन्होंने रोड निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।
यह सड़क कई तरह से स्थानीय लोगों के लिए लाभदायक होगी। इससे आम नागरिकों का आवागमन सुगम होगा। शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में आसानी होगी। चुनाव के समय पोलिंग पार्टियों को भी सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों ने इस पहल के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का आभार व्यक्त किया है। यह सड़क क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
देखे फोटो। नव हिन्दुस्तान पत्रिका





