जिलाधिकारी ने ली पीसी पीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक, बीघापुर डायग्नोस्टिक सेंटर के चिकित्सक की डिग्री सत्यापन में फर्जी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कराने के दिया निर्देश

0
34

उन्नाव।आज जिलाधिकारी गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में पन्ना लाल सभागार में जिला पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सील किए गए अल्ट्रासाउंड सेंटर ,नवीन आवेदित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण, डॉक्टर कार्य मुक्त/ योजन हेतु आवेदित अल्ट्रासाउंड केंद्रों, अल्ट्रासाउंड मशीनों के परिवर्तन / स्थापना सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए । बीघापुर डायग्नोस्टिक सेंटर के चिकित्सक की डिग्री सत्यापन में फर्जी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया । जिलाधिकारी ने कहा है कि पहले केंद्र संचालक डॉक्टर के खिलाफ नोटिस दे की फर्जी डिग्री क्यों लगाई यदि कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं आता है तो केंद्र संचालक और डॉक्टर दोनों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा की अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालन में डिग्री संबंधी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

जिला अधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगी किसी भी केंद्र पर प्रसव पूर्व भ्रूण लिंग परीक्षण संबंधी कार्य होते ना पाया जाए । नोडल अधिकारी द्वारा गंभीरता के साथ निरीक्षण किया जाए और दोषी केंद्र संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा सत्यापन टीम यह भी निरीक्षण करें कि जो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किये गए हैं वह चला तो नहीं रहे हैं सीसीटीवी फुटेज व डीबी आर में रिकार्ड देखा जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र के आसपास की दुकानों पर भी सीसीटीवी फुटेज देखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि सभी सेंटर पर जो पंजीकृत डॉक्टर है वही अल्ट्रासाउंड कार्य करें कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति अल्ट्रासाउंड करते ना पाया जाए । कहा कि जो नए अल्ट्रासाउंड के पंजीकरण के लिए आवेदन कर रहे हैं उनका भली भांति सत्यापन किया जाए किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो । कहा किसी भी केंद्र संचालक द्वारा लापरवाही बरती जाती है, प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण किया जाता है तो तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्यवाही की जानी चाहिए । जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के सत्यापन के लिए मजिस्ट्रेट और जिला स्तरीय अधिकारी भी नामित किए जाएंगे।
बैठक के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति के सदस्य गण मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here