उन्नाव।उन्नाव में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से गंगाघाट क्षेत्र के 28 मोहल्लों में पानी घुस गया है। इससे करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार शाम 6 बजे गंगा का जलस्तर 113.020 मीटर था। यह खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर ऊपर था। पश्चिमी बांधों से छोड़े गए पानी के कारण सोमवार सुबह जलस्तर 113.120 मीटर हो गया। मंगलवार सुबह यह बढ़कर 113.170 मीटर पहुंच गया।
यह नजारा है उन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक के अतरी गांव का जहां पर सैकड़ो की संख्या में सैलानी प्रतिदिन यहां बाढ़ का पानी देखने आते है और रील्स बनाते है लेकिन गांव वालों की समस्या जानने कोई जनप्रतिनिधि या कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचता जिसको लेकर के गांव के लोगों में काफी निराशा है हाजीपुर से अतरी को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरीके से जलमग्न हो गया है गांव के चारों ओर पानी भर गया है गांव टापू बन गया है बिजली के खंभे टेढ़े हो गए हैं मार्ग पर भी कटान चालू हो गया है लेकिन इनका हाल जानने आज तक कोई नहीं आया है पानी बढ़ता हुआ देखकर बीते दिन एक नाव जरूर लगा दी गई है लेकिन प्रशासन की तरफ से बढ़ रहा सामग्री अभी भी लोगों को वितरित नहीं की गई है जिसको लेकर के गांव वालों में निराशा है और कहीं ना कहीं अपने जनप्रतिनिधियों को लेकर के रोस भी है।




