गंगा नदी फिर खतरे के निशान के करीब, बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त

0
31

उन्नाव।गंगा नदी एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। पश्चिमी गंगाघाट के कई मुहल्लों में बाढ़ का पानी भरने से वहां के निवासी बेहाल हो गए हैं। एक सैकड़ा से अधिक मकान जलमग्न हो चुके हैं और लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों और छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं। बाढ़ के पानी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। इस वक्त गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज 12 सेंटीमीटर नीचे है, जो और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। गंगानगर, श्रीनगर, मालवीय नगर समेत कई अन्य मुहल्ले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन क्षेत्रों में बाढ़ के पानी की भराव से हजारों लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने 27 नावों की व्यवस्था की है, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को कुछ राहत मिल सके। बच्चे भी अब नाव से स्कूल जाने को मजबूर हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने के लिए लोग मुख्यतः नावों का ही सहारा ले रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों की कोशिशों के बावजूद बाढ़ के पानी का खतरा अभी भी बना हुआ है। राहत कार्यों को तेज किया गया है, लेकिन स्थिति अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

निवासियों और स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा, तो और भी कई मुहल्लों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर सकता है। राहत कार्यों में और तेजी लाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
उधर बांगरमऊ तहसील क्षेत्र में गंगा नदी की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।यहाँ कटरी गदनपुर आहार मार्ग पर 8 फीट से अधिक पानीभर गया है और गांवों का संपर्क कट गया है।गांव धन्ना पुरवा, मल्लाहन पुरवा, भिखार पुरवा सहित कई गांवों से संपर्क टूट चुका है।पूरा हास गांव का प्राथमिक विद्यालय चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिरा है।उमरिया भगवंतपुर गांव में पानी घरों तक घुस गया है और लोग चारपाई पर रहने को मजबूर हैं।इसके बाद भी ग्रामीणों को रही सरकारी सहायता नहीं मिल पा रही है और हालात बद से बदतर हो चुके हैं।सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो गई हैं और जानवरों के लिए चारे का संकट गहरा गया है।जगत नगर का राहत शिविर ग्रामीणों के लिए दिखावा बना हुआ है। बाढ़ के पानी से घिर गए
कालीमिट्टी शिवराजपुर मार्ग का सोमवार को एडीएम सुशील कुमार गोंड और बांगरमऊ एसडीएम नवीन चंद्र ने निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here