ज्ञान की ज्योति जलाने वाले रिटायर्ड अपर आयुक्त कृष्ण चंद्र पांडेय

0
51

सरसौल,कानपुर।जुरिया गांव झींझक निवासी कृष्ण चंद्र पांडेय ने हमेशा से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का उजियारा फैलाने की मंशा रखी थी। सेवानिवृत्ति के बाद, उन्होंने अपने सपने को हकीकत में बदलने का फैसला किया और ‘ज्ञान क्लब’ की स्थापना की। इस क्लब के माध्यम से, इनके द्वारा 10 विकास खंड में ज्ञान क्लब चलाए जा रहे हैं वह जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग प्रदान करते हैं, साथ ही पुस्तकें और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराते हैं।

ज्ञान क्लब की विशेषताएं।

– निशुल्क कोचिंग और अध्ययन सामग्री
– गरीब तबके के बच्चों को शिक्षण सामग्री की मदद
– समाचार पत्रों का निशुल्क वितरण
– सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

कृष्ण चंद्र पांडेय की मेहनत का नतीजा है कि कई बच्चे आज सफल होकर सरकारी नौकरी पा सके हैं। उनके छात्र दारोगा, लेखपाल जैसे पदों पर नियुक्त हो चुके हैं। वह बताते हैं कि सफल छात्रों के चेहरे की मुस्कान ही उन्हें अंदर से संतुष्टि देती है।

कृष्ण चंद्र पांडेय के सामाजिक कार्य।

– अज्ञानता निवारण और निर्धनता निवारण कार्यक्रम
– दैनिक समाचार पत्रों का वितरण और करेंट अफेयर्स पर प्रतियोगिताएं

– सूचना के अधिकार पर प्रशिक्षण कैम्पों का आयोजन

उनका मानना है कि शिक्षा पर सभी का हक है और इसे पाने में कोई भी चीज बाधा नहीं बननी चाहिए। ज्ञान क्लब के माध्यम से, वह छात्रों को सफलता की नई कहानी लिखने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here