पुरवा,उन्नाव।मुख्य मार्गों की पटरियों पर खड़े जंगली बबूल व झाड़-झंखाड़ दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। ऐसे में राहगीरों को प्रतिदिन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
बताते चलें कि क्षेत्र को राष्ट्रीय मार्ग से जोड़ने वाला कालूखेड़ा-भल्लाफार्म मार्ग पर कालूखेड़ा से भल्लाफार्म तक लगभग 24 किलो मीटर मार्ग की दोनों पटरियों के किनारे जंगली बबूल व अन्य पेड़ के साथ झाड़-झंखाड़ खड़े होने के चलते मार्ग के दोनों किनारे अवरुद्ध हो गए हैं। वहीं बरसात के कारण मार्ग के किनारे लगे अन्य पेड़ों की शाखाएं बड़ी होकर मार्ग के किनारों पर लटक गई हैं। मार्ग व्यस्त होने के चलते रातों दिन मार्ग चलता है जिसकी वजह से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। वहीं पी०डब्लू०डी०विभाग के कर्मचारी महज खाना पूर्ति करके चले जाते है।क्षेत्र के सुंदर गोस्वामी, नीरज त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, सूरज कश्यप, पुनीत यादव आदि उक्त मार्ग का प्रतिदिन प्रयोग करने वाले लोगों ने उक्त मार्ग के किनारे की पटरियां साफ कराए जाने की मांग की है।




