अमौली,फतेहपुर। विकास खण्ड में शनिवार को कस्बे में स्थित राम संजीवन चंदा देवी बालिका महाविद्यालय में बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित फतेहपुर सांसद नरेश चंद्र उत्तम पटेल ने सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की बालिकाए द्वारा मां सरस्वती गीत व स्वागत गीत के साथ शुभारंभ हुआ।इसी क्रम में विद्यालय के बालिकाओं ने सांस्कृतिक बेला पर मंच के माध्यम से बेटी बचाव बेटी पड़ाव का संदेश दिया।इसके अलावा देश भक्ति गीत में पूरा विद्यालय देश भक्ति प्रेम में गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में सांसद नरेश उत्तम और उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए बालिकाओं को प्रशस्त पत्र स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम एनटीपीसी लिमिटेड भारत सरकार के द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंदर सिंह पटेल,अनुष्का ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश पटेल,प्राचार्य जीपी वर्मा,संचालक समीर मिश्रा,गणेश वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ क्षेत्रीय प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों की संख्या में बालिकाएं उपस्थित रही।
देखे फोटो।





