तीन दिवसीय भ्रमण के पश्चात सरोवर में स्नान पश्चात् श्री बांकेबिहारी सिंहासन में विराजे

0
41

अमौली,फतेहपुर। विकास खण्ड के अंतर्गत डिघरुवा गांव में श्रीबांके बिहारी की तीन दिवसीय यात्रा गुरुवार को समाप्त होकर सिंहासन में विराजमान हुए।बता दे कि गांव में स्थित बांके बिहारी जी का प्राचीन मंदिर में विराज मान बांके बिहारी जी की मूर्ति को जन्माष्टमी पर्व पर प्रति वर्ष पूजन अर्चन कर पूरे गांव में भ्रमण कराते हुए तीसरे दिन सरोवर में स्नान कराकर मूर्ति को मंदिर परिसर में यथा मंदिर में विराजते है।यह परम्परा वर्षों से चली आई है बताते है इन तीन दिनों में जो भक्त सच्चे मन से बिहारी जी के दर्शन कर जो भी अर्जी लगाता है उसकी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण होती है।मंदिर परिसर पर लगातार तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों लोग मेले का लुफ्त उठाते है।स्थल पर तीसरे दिन दोपहर बाद करीब साढ़े पांच बजे गाजे बाजे के साथ श्री बांके बिहारी का रथ सरोवर पहुंचा।मंदिर के पुजारी मुन्ना तिवारी के साथ सभी भक्तों ने मिलकर बिहारी जी को स्नान कराया स्नान के पश्चात विधि विधान सहित पूजा अर्चना कर बांके बिहारी को सिंहासन में विराजमान किया। इसी के साथ नगर भ्रमण समाप्त हो गया,। बांके बिहारी के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।श्रीबांके बिहारी की जय के जयघोष से पूरा सरोवर व मेला परिसर गूंज उठा। उपेंद्र कुमार वर्मा व आनंद शुक्ला ने रथ को खींच कर मंदिर के प्रस्थान के लिए रथ को आगे बढ़ाया। भ्रमण में प्रसाद का वितरण किया गया। भागवताचार्य आचार्य राघव महाराज ने भी श्रीबांके बिहारी की पूजा अर्चना की। इस मौके पर मस्ताना दुबे,अवनीश दुबे,अमित बाजपेई,प्रांशु बाजपेई,राज बाजपेई,नंदू,सचिन,अर्पित,सत्यम, शौर्य पाण्डेय, अंकित शुक्ला,पवन अवस्थी सहित सैकड़ो अन्य लोग मेले की व्यवस्था में लगे रहे। तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर पूरा गांव गुलजार हो उठा। सैकड़ों साल पुरानी परंपरा को मनाने के लिए नौकरी व कारोबार से बाहर चले गये लोग गांव पहुंच कर बिहारी जी के दर्शन किए।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here