अमौली,फतेहपुर। विकास खण्ड के अंतर्गत यमुना तटवर्ती क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने वाले दपसौरा,परसेंढा सहित कई गांव यमुना नदी के उफान में आने से बाढ़ से प्रभावित है। जहां सैकड़ों ग्रामीणों की घरों में पानी आने से घर डूबे,सड़क डूबी,पुल डूब गए जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मची और जन जीवन अस्त व्यस्त रहा इस प्राकृतिक आपदा से सैकड़ों घर बेघर हो गए।जिसको लेकर बाढ़ क्षेत्र में परसेंढा गांव पहुंचकर बाढ़ का जायजा लेकर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जहां ग्रामीणों ने बाढ़ से जन धन की हानि को बताते हुए दर्द बया कर बताया था कि घरों में पानी भर गया था।क्षेत्र के विधायक सहित शासन प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर राहत बचाव के निर्देश देते हुए राहत सामग्री पहुंचाने का आश्वासन दिया था।कई दिनों बीत जाने के बाद राहत सामग्री न पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया था।खबर चलने के बाद क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और पूर्व कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने परसेंढा और दपसौरा गांव पहुंच कर राहत सामग्री की कीट बाटी।ग्रामीणों ने राहत सामग्री मिलते ही राहत की सांस ली।ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से बाढ़ से क्षति हुए घरों को बनाने के लिए मुवावजे की मांग की है।