विजिलेंस टीम की छापेमारी के बाद मुकदमा दर्ज,बेहटा पंचायत भवन में विधुत चोरी से चल रहे थे उपकरण

0
78

अमौली,फतेहपुर।चाँदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेहटा गांव में स्थित पंचायत भवन में बीते दस दिन पहले विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर बिना मीटर के चोरी से खम्बे से फांसकर चला रहे एसी,फ्रिज,कूलर,समरसेबल,अन्य उपकरणो सहित विजिलेंस टीम रंगे हाथ पकड़ा था। विजिलेंस टीम ने पंचायत भवन में रह रहे सरकारी कर्मचारियों को हिदायत देते हुए लाइट काट दी थी।लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा कुछ ही घण्टों बाद लाइट को जुड़वा कर बकाये बिल का भुकतान बोलकर मीटर लगवा लिया था।मामला जब शोसल मीडिया के एक्स पर वायरल हुआ था।तो विभागीय अधिकारी हरकत में आये और विधुत चोरी कर रहे कर्मचारियों के ऊपर विभागीय कार्यवाही करते हुआ मुकदमा दर्ज किया।

पंचायत भवन बन गया आवास भवन—-
अमौली ब्लॉक के अंतर्गत बेहटा गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है।भवन के अंदर ग्राम पंचायत के अंतर्गत होने वाली खुली बैठको का उपयोग में ना लाकर ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन को आवास भवन बना दिया है।जिसमे ब्लॉक के सचिव और एडीओ पंचायत सालों से डेरा जमाए हुए है।जब की पंचायत भवन ग्राम सभा के उपयोग में ग्रामीणों की बैठक व जरुरी दस्तावेज के लिए बनाए गए थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here