कानपुर,कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध फायरिंग करके बहुत से लोगों की जघन्य हत्या कर दी और बहुत से लोग घायल हो गये,जिनमें कानपुर का बेटा शुभम द्विवेदी की भी दुखद मृत्यु हो गयी है। इस जघन्य आतंकी हमले से पूरा देश आहत है और आक्रेशित है। इस आतंकी हमले में मारे गये मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने और सरकार से भारत देश में आतंकवाद का सफाया करने का अनुरोध करने हेतु विजय कपूर के आवाहन पर, कोआपरेटिव इस्टेट परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थित उद्यमियों और व्यवसायियों ने असमय काल के गाल में पहुचे पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी और हाथों में भारतीय तिरंगा लेकर, आक्रोश भरे नारों की तख्तियॉ लेकर जलूस निकाला और इस कायरतापूर्ण हमले की निन्दा की और मोदी जी से अपेक्षा की कि जल्द ही सख्त एक्शन लेकर अपराधियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करें। वही प्रमुख रूप से उद्यमी बलराम नरूला, नवीन खन्ना, सुरेश पुरी, हरीश ईसरानी, दिनेश कुशवाहा, बसन्त लाल विश्वकर्मा, आर. पी. सिंह, संदीप मल्होत्रा, प्रेम राज, राजेन्द्र गुप्ता, अनूप कुशवाहा, अशोक जुनेजा, अरूण जैन, सुशील मोहन टकरू, अखिलेश अग्रवाल, निखिल गुप्ता, अरविन्द पिपरसेनिया, अवधपाल सिंह, बॉबी कपूर, रनवीर सिंह, गुरविन्दर सिंह गप्पी, हरिन्दर सिंह डिम्पल, सुभाष सिंह, लक्ष्मण खिलवानी, मनोज वोहरा, नरेश पंजाबी, पम्मी खन्ना, प्रवीन कपूर, प्रवीन विज, प्रेम नरायन शर्मा, सन्तोष गुप्ता, भारत पाल सिंह, शरद शर्मा, शिशिर चौरसिया, शिव कुमार प्रजापति, श्यामलाल मूलचंदानी, श्याम बिजलानी, सीताराम शुक्ला, हरीश मारवाह, अफजाल अहमद, अनिल श्रीवास्तव, अर्जुन नन्दा, भीमसेन, मयंक विज, राजकुमार सबलोक, वासुदेव गुप्ता, निखिल खन्ना, मनोज गुप्ता, यशपाल सचान सहित सैकड़ों उद्यमियों और व्यापारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर, घटना पर अपना आक्रोश प्रकट किया।