गैस एजेंसी कर्मी एवं पेट्रोल पंप कर्मियों को मिले मूलभूत सुविधाएं

0
24
Oplus_131072

कानपुर। आजादी के बाद से अभी तक पेट्रोल पंपों के साथ‌ साथ गैस एजेंसी में काम करने वाले कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, अपितु लगातार उनका शोषण भी किया जा रहा है, लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एजेंसी मालिक हो या फिर पंप मालिक अगर कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराएगा तो उनके खिलाफ कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होगा।
पेट्रोलियम गैस उपभोक्ता कर्मचारी मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों ने इसके लिए कई बार आवाज भी बुलंद किया है लेकिन अभी तक उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो सका है।
उन्होंने यह भी कहा कि एलजी एवं पेट्रोलियम कर्मचारियों का बैंक में खाता होना चाहिए। इनका वेतन या कमीशन सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो।
तत्पश्चात उनकी वर्दी नेम प्लेट सहित उपलब्ध कराते हुए कर्मचारियों को ई,एस,आई, की सुविधा भी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को साल भर में गैस रिंग की सुविधा प्रदान कराते हुए गैस सिलेंडर से होने वाले विस्फोट की क्षतिपूर्ति भी कराई जाए साथ ही गैस सिलेंडर का बीमा भी किया जाए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here