रामनवमी जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
109
Oplus_131072

कानपुर। श्री मानस प्रचार समिति एवं कृष्णम ग्रुप द्वारा आयोजित रामनवमी जन्मोत्सव कार्यक्रम डिप्टी श्याम लाल मंदिर नवाबगंज में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णम डांस ग्रुप ने श्री राम के गीतों एवं भजनों में कथक नृत्य द्वारा श्री राम लीलाओं का वर्णन किया गया।
डायरेक्टर विपिन निगम एवं उनकी कलाकार द्वारा बहुत सुंदर कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देते हुए एवं तबला वादक विवान गर्ग एवं सुनीता पांडे द्वारा बहुत सुंदर गायन प्रस्तुत किया गया। कथक नृत्य कलाकारों शालिनी महिवाल, वंदना वर्मा, आरती श्रीवास्तव, मनु सोमानी, गरिमा गुप्ता, आद्या दीक्षित, सानवी सिंह, उपासना शर्मा आदि कलाकार उपस्थित हुए।
मंदिर की संचालक पुष्कर मिश्रा ने बताया कई वर्षों से इस मंदिर में राम उत्सव हो रहा है।
मंदिर में पूजन एवं आरती के बाद कार्यक्रम में आए हुए समस्त अतिथिगणों का सम्मान एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here