होली का रंगारंग उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
103
Oplus_131072

कानपुर।  लेडीज़ क्लब की समस्त सदस्याओं द्वारा होली का रंगारंग उत्सव साकेत नगर स्थित होटल एम वी आर ग्रैंड डायमंड हॉल में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली की नृत्य नाटिका का सुंदर मंचन, अन्य सखियों द्वारा नृत्य , कविता पाठ व अनेक हास्य व्यंग के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

सभी ने ठंडाई एवं विभिन्न प्रकार की चाट व अनेक सुस्वादु व्यंजनों का रसास्वादन किया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता वार्ष्णेय व पुनितम गुप्ता द्वारा किया गया।
अध्यक्ष हीना राछ व मीना गुप्ता द्वारा सभी सखियों को गुलाल लगा कर शुभकामनाओं के साथ होली के उपहार भी भेंट किये गए।
इस कार्यक्रम में रश्मि टंडन, नीलम गोयल, अनीता वर्मा,राधा, रचना, पूनम, डॉ रंजना भल्ला आदि महिलाएं उपस्थित रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here