सरकारी दावे फेल,सिंचाई के समय, सूखी पड़ी, नहर

0
106
Oplus_131072

सुमेरपुर,हमीरपुर। करीब एक सप्ताह से नहर न चलने से खेतों में खड़ी रबी की फसलें सिंचाई के अभाव से सूखने की कगार पर हैं। लेकिन विभाग के जिम्मेदार मौन बने हुए हैं। जिसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के पत्योरा गांव में यमुना नदी से लघुडाल विभाग की नहर संचालित है। जिससे करीब दो दर्जन गावों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराया जाता है। लेकिन एक सप्ताह से नहर बंद होने से गेहूं, चना,मटर,सरसों समेत अन्य फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं। पत्योरा निवासी किसान किसना निषाद,बद्री,रतीराम, बदलू,रामस्वरूप,भोला सिंह आदि ने बताया कि उनके खेतों में खड़ी फसलों को वर्तमान में सिंचाई की जरूरत है। लेकिन नहर बंद होने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे फसल सूखने व खराब होने का डर बना हुआ है। बताया कि लघुडाल के जेई अमरदीप से कहा गया तो वह कोई सही जवाब नही देते तथा लापरवाही करते हुए नहर बंद कर रखी है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर सिंचाई नहीं हुई तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। इस संबंध में जेई अमरदीप राजपूत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नहर में पत्थर की पटिया डालने का कार्य चल रहा है। लेकिन कुछ अराजकतत्व कई पटिया उठा ले गए हैं। बताया कार्य शुरू है चार से पांच दिन में नहर संचालित कर दी जाएगी


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here