संवाददाता,घाटमपुर। ब्लाक के अमौली(सरगांव) साघन सहकारी समिति में खाद स्टॉक में होने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रही थी, जिसकी शिकायत किसानों ने घाटमपुर विधायक सरोज कुरील से की थी मौके पर पहुंची विधायक ने सचिव को फटकार लगाने के साथ अधिकारियों से फोनकर किसानों को खाद वितरित करने को कहा। तहसीलदार ने पहुंचकर दो सौ किसानों को खाद वितरित कराई है।

घाटमपुर अपना दल(एस) की विधायक सरोज कुरील ने बताया कि शनिवार को उनके पास अमौली(सरगांव) साधन सहकारी समिति के बाहर इकठ्ठा किसानों के कई बार फोन आए। किसानों ने बताया कि साधन सहकारी समिति में खाद स्टॉक में होने के बाद भी सचिव खाद किसानों को नहीं वितरित कर रहा है। किसानों ने बताया कि विधायक मैडम क्षेत्र के सैकड़ों किसान साघन सहकारी समिति अमौली(सरगांव) के बाहर खड़े है। विधायक ने किसानों को खाद दिलवाने का आश्वासन दिया। कुछ देर बाद घाटमपुर विधायक सरोज कुरील साघन सहकारी समिति अमौली(सरगांव) पहुंची उन्होंने सचिव को फटकार लगाते हुए किसानों को खाद वितरित करने की बात कही। जिससे क्षेत्र के किसानों की फसलों का नुकसान न हो पाए। विधायक ने पहुंचने की जानकारी मिलते घाटमपुर तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेई और एडीओ कोऑपरेटिव अश्वनी वर्मा मौके पर पहुंचकर लगभग दो सौ किसानों को खाद वितरित की है। इसके बाद किसान खाद लेकर अपने अपने घर चले गए।किसानों ने घाटमपुर विधायक सरोज कुरील को धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र की विधायक पर हमे गर्व है, क्षेत्र का विधायक ऐसा ही होना चाहिए जो किसानों की समस्या को सुनकर उनकी समस्याओं को समाधान करा सके।





