प्रदेश कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर आमसभा का किया गया आयोजन

0
43

कानपुर। सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के रावतपुर स्थित प्रधान कार्यालय में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर संगठन की आमसभा का आयोजन किया गया। जहां सर्वसम्मति से अध्यक्ष अनूप कुमार कुशवाहा,उपाध्यक्ष राकेश गौतम,महामंत्री हर्ष गौतम समेत कई पदों पर सर्वसम्मति से कार्य समिति का गठन किया गया। इसके साथ ही गोविंद नगर विधानसभा से विधायक सुरेंद्र मैथानी संघ के संरक्षक बनाया गया।

इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने बताया कि जब से संगठन की शुरुआत हुई है आज तक यहां सर्वसम्मति से ही कार्यकारणी का गठन हुआ है। इस बार भी प्रदेश कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कर्मचारी हित में कई काम होने बाकी हैं। जिसको लेकर युद्ध स्तर पर शुरुआत की जाएगी। कर्मचारियों की कई ऐसी समस्याएं हैं जिनका निस्तारण लंबे समय से नहीं हो सका है ऐसे विषयों को लेकर भी अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रखने का कार्य किया जाएगा।
नव चयनित अध्यक्ष अनूप कुमार कुशवाहा द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा को आश्वस्त किया गया कि चयनित नयी प्रदेश कार्यसमिति नयी उर्जा के साथ कर्मचारी हित में कार्य करेगी।
इस अवसर में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश यादव,चुनाव अधिकारी संजीव पांडे सहित प्रवेश कुमार शर्मा,प्रदीप कुमार,अखिलेश सिंह,शिवा,बी०डी० सामरिया, दीपक गुप्ता,धीरेन्द्र यादव, राजकिशोर शर्मा,मनोज कुमार, भीम सिंह,हीरालाल मौर्या, महेश्वर प्रसाद,पदम उपाध्याय, भानु आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here