हाइवे पर मिला अर्धनग्न महिला का शव,चेहरे, शरीर पर मिले चोंट के निशान, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी

0
61
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।नगर सीमा हाइवे किनारे अर्द्धनग्न महिला का शव पड़ा मिला, महिला के चेहरे और शरीर में चोंट के निशान हैं!सड़क हादसे में महिला की मौत होने की अशंका जताई जा रही है। महिला के शरीर में सिर्फ एक टी शर्ट थी। पुलिस ने आसपास ग्राम प्रधानों को महिला की फोटो भेजने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-सागर हाइवे पर स्थित गांव जहांगीराबाद व जगन्नाथपुर गांव के बीच रविवार रात अर्धनग्न हालत में महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला है। महिला के चेहरे और शरीर में चोंट के निशान मिले है। यहां से निकल रहे राहगीरों ने हाइवे पर अर्द्धनग्न हालत में महिला को पड़ा देखा सूचना पर मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने महिला के शव को हाइवे से किनारे की ओर किया। इसके बाद पुलिस ने महिला की फोटो आसपास ग्राम प्रधानों को भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया है। महिला के शरीर में पुलिस को सिर्फ एक ऑरेंज रंग की टी शर्ट मिली है। महिला शरीर के निचले हिस्से में कुछ भी नही पहने हुई थी। पुलिस के मुताबिक महिला की मौत सड़क हादसे में हुई है। महिला के सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डंपर महिला को टक्कर मारते हुए भाग निकला है। पुलिस ने घटना की जांच करने के साथ महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त कराने का प्रयास के साथ घटना की जांच की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने कि बीते कुछ दिनों से यह महिला घाटमपुर ओवरब्रिज के नीचे दिखाई दे रही थी। महिला अपने शरीर में पूरे कपड़े पहने रहती थी। लेकिन अब इसके शरीर में कपड़े न देखकर तमाम तरह से कयास लगाए जा रहे हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here