जन्मदिन पार्टी में चले ईंट पत्थर आधा दर्जन घायल

0
75
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के मनोहर बिहार 70 यशोदा नगर निवासी सतीश मिश्रा ने सेन पश्चिम पारा थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनकी नातिन आराध्या के जन्मदिन की पार्टी न्यू ममता पार्टी लॉन में चल रही थी। बर्थडे पार्टी समाप्त होने के बाद उनका भतीजा उत्कर्ष समान रखने घर जा रहा था। आरोप लगा कि तभी रास्ते में कृष्ण और राजा ने कुलदीप पाण्डेय के घर के सामने गाली गलौज किया। यह बात उनके भतीजे ने वापस आकर उन्हें बताई। जिसके बाद मैं अपने बेटे पीयूष मिश्रा, भांजा प्रखर, अनिल मिश्रा, मनीष द्विवेदी के साथ उनके घर जाकर गाली गलौज करने की शिकायत की। जिसपर कृष्ण, राजा व दीपक ने पुनः से गाली गलौज करने के साथ मारपीट करने लगे। इसे बीच छत के ऊपर से कुलदीप पाण्डेय सहित 6 अज्ञात महिला पुरुष ने हम लोगों के ऊपर ईट और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे हम लोगों के चोंट आई है। हम लोग किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचा पाए। पीछे से मेरे भांजे को मनीष द्विवेदी को इन लोगों ने पकड़ लिया और बहुत बुरी तरह मारा पीटा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

देखें फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here