बड़े ही धूमधाम से निकाली गई शिव जी की बारात

0
104

उन्नाव।श्री रघुवंश रामलीला समिति फतेहपुर चौरासी द्वारा आयोजित रामलीला में आज विशाल शिव बारात धूमधाम से निकाली गई, बारात में प्रभु राम लक्ष्मण सहित असुरों की भी झांकियों ने बरात की शोभा बढ़ाई, भारी तादाद में लोग शामिल हुए।

नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी के के नेहरु नगर मोहल्ले में रामलीला प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हो रहे रामलीला के आयोजन में आज को आयोजक बाजपेयी बन्धुओं द्वारा भगवान शिव जी की धूमधाम से बारात निकली गई, बारात का स्वागत में अनवरत पुष्प वर्षा का होना दर्शको में कौतुहल बना रहा । बारात में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम,लक्षमण, भगवान शंकर, वीर बजरंग बली, झाँकियाँ बारात की शोभा बढा रही थी, वहीं असुर राज रावण, मेघनाद आदि राक्षस भी शिव बारात में थे। बारात के साथ चल रहे विदुष्को ने अपनी हास्य कला से लोगो को हँसा के लोट पोट कर दिया । बारात का भक्तजनो ने जगह जगह स्वागत कर पूजन अर्चन किया ।सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए भारी पुलिस बल मौजूद रहा । शिव जी की बारात परंपरागत ढंग से कस्बे से होते हुए थाना परिसर पहुँची जहाँ प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने भगवान का पूजन कर आरती की। शिव जी की बारात में प्रमुख रूप से नगर पंचायत चेयरमैन मिथिलेश जायसवाल, सभासद राधेश्याम बाजपेई, आरिफ अली, पवन पाण्डेय, कुलदीप शुक्ला, हरिश्चन्द्र, विजय कश्यप एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित तमाम सभ्रान्त जन भी शामिल हुये। शिव बारात में मुश्लिम समुदाय भी गत वर्षों की भाँति शामिल रहा, बारात में हो रही बरसात के कारण लोगों के उत्साह कम रहा।आयोजक समिति की ओर से राधेश्याम बाजपेयी, राजकुमार बाजपेई,श्याम नरायण बाजपेई आदि द्वारा बारात में शामिल समस्त भक्त जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here