14 से 16 अक्टूबर तक ‘द स्पोर्ट्स हब’ में होगा टूर्नामेंट का आयोजन

0
106
Oplus_131072

कानपुर।द स्पोर्ट्स हब कानपुर एवं टेबल टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में टीएसएच थर्ड स्टैग ग्लोबल यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज सोमवार 14 अक्टूबर से किया जायेगा।

16 अक्टूबर तक ‘द स्पोर्ट्स हब’, आर्यनगर में होने वाले इस टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लगभग 600 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिनमें कई राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।
इस टूर्नामेंट का उद्धाटन अपराह्न 12 बजे आरएसएस के प्रांत प्रचारक श्री राम बतौर मुख्य अतिथि करेंगें। यह जानकारी उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसियेशन के अध्यक्ष संजीव पाठक ‘बॉबी’,‘द स्पोर्ट्स हब’ के डायरेक्टर ऑपरेशंस पी.के. श्रीवास्तव तथा डायरेक्टर स्पोर्ट्स आर.पी.सिंह ने दी।
पाठक ने यह भी बताया कि प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव और महिला वर्ग में गाजियाबाद की अनिका गुप्ता को प्रथम वरीयता दी गई है। इसी क्रम में कानपुर अद्वित गुप्ता को पांचवी तथा सत्यम गिरी गुप्ता को आठवी वरीयता मिली है। उन्होंने बताया कि अलग अलग वर्गों में कानपुर के खिलाड़ियों को कई स्थानों पर वरीयता प्रदान की गई है।
टूर्नामेंट में कुल 24 इवेंट होंगे,जिनमें पुरुष व महिला के अलावा बालक-बालिका अंडर- 11,13,15,17 व 19 की एकल स्पर्धा तथा वेटरेंस में 39+,49+,59+,64+,69+,74+ आयु वर्ग के पुरुष और महिला वर्ग शामिल है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here