6 हजार की नकदी सहित घर से लाखों के जेवरात चोरी,पुलिस जांच में जुटी

0
87
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।रेउना थाना क्षेत्र गांव बसौरा निवासी जयवीर कुशवाहा पुत्र राजाराम ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर के कुछ सदस्य पास के मंदिर में आयोजित देवी जागरण में परिवार के साथ गए थे। घर के अन्य सदस्य गांव में ही निर्माणाधीन मकान पर सो रहे थे।मकान पर देर रात छत के रास्ते से उतरे चोरों ने दरवाजा की कुंडी काटकर कमरे के भीतर दाखिल होकर अलमारी,बक्सों का ताला तोड़कर 6000 रुपये नकदी सहित सोने की झुमकी,अंगूठी,मंगल सूत्र चांदी की पायल हाफ पेटी लाखों कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए परिजन सुबह जब घर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा देखा पड़ा देखा तो परिजनों चोरी घटना घटना की सूचना रेउना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करने के साथ घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। रेउना थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here