रिक्शा चालक जहानाबाद व चाँदपुर थाने की कर रहा परिक्रमा,रिक्शा चालक बोला,साहब का सामान कहा उतारे,साहब का पता नही

0
127
Oplus_131072

अमौली,फतेहपुर।रिक्शा चालक का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार बता दे की बीते दिनों पहले चाँदपुर थाने में तैनात एक सिपाही योगेश कुमार राय का स्थानांतरण जहानाबाद थाने के अंतर्गत डायल 112 में हो गया था।सिपाही ने अमौली कस्बे निवासी एक रिक्शा चालक को बता कर कुछ गृहस्थी का सामान जहानाबाद भिजवाने को कहा था।इसके बाद रिक्शा चालक सिपाही योगेश कुमार का चाँदपुर थाने से सामान लादकर जहानाबाद थाने पहुंचा तो थाने में सिपाही न थाने में मिलते है नाहि डायल 112 में अब परेशान रिक्शा चालक सिपाही का सामान लेकर दो दिन से चाँदपुर और जहानाबाद के परिक्रमा कर रहा है। दो दिन बीतने के बाद रिक्शा चालक सोमवार को अमौली चौकी में रिक्शा खड़ा कर चौकी इंचार्ज साहब से बताया है की दो दिन से साहब यह सामान लेकर चाँदपुर से जहानाबाद के चक्कर लगा रहा हूँ लेकिन अभी इस सामान के मालिक योगेश कुमार राय साहब नही मिले है।इस सामान का क्या करना है।कई चक्कर लगाने के बाद सिपाही का कोई पता न लग पाने पर इंचार्ज साहब रिक्शा चालक को चाँदपुर थाने फिर से भेज देते है। बताया गया है की चाँदपुर थाने में यह सिपाही तैनात था जो हर रोज नशे की हालत में रहता था जिसका स्थानांतरण जहानाबाद डायल 112 में हो गया था सामान लाद कर सिपाही ने रिक्शा चालक को जहानाबाद थाने में मिलने को बताया था इसके बाद दो दिन बीत जाने के बाद रिक्शा चालक को नही मिला है।सिपाही का सामान लादकर रिक्शा चालक चक्कर काट रहा है और सिपाही योगेश कुमार का कोई अता पता नही चल पाया है।

चाँदपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया है की सिपाही की तैनाती चाँदपुर से जहानाबाद स्थानांतरित की गयी थी इसके बाद उसका कोई पता नही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here