संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

0
82

संवाददाता,घाटमपुर।साढ़ थाना क्षेत्र घारमपुर गाँव में शुक्रवार दोपहर बाद एक नव विवाहिता ने अपने मायके घारमपुर में दुपट्टा के सहारे पंखे में लटककर फांसी लगाकर जान दे दी! घारमपुर गाँव निवासी रामेन्द्र सिंह उर्फ़ राजू सिंह अमौर गाँव के एक स्कूल में प्राइवेट शिक्षक हैं उन्होंने अपनी पुत्री दीक्षा सिंह की शादी पिछली 22 जनवरी को साढ़ थाना क्षेत्र कुन्दौली गाँव के अभय सिंह के साथ की थी,जो करीब दो महीने से वो अपने मायके में रह रही थी शुक्रवार दोपहर बाद परिजनों ने देखा कि घर के अंदर बेटी दीक्षा सिंह ने दुपट्टे के सहारे पंखे में फांसी पर लटक रही थी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है! घटना के समय मृतिका की मां आंगवाडी में सहायिका की तैनाती होने के चलते विभागीय मीटिंग में थीं जब कि पिता शैलेंद्र सिंह बैंक के निजी काम से नरवल गए हुए थे! पुलिस मामले की जांच कर रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here