गुमशुदा किशोर को सजेती पुलिस ने 24 घंटे में तलाश कर परिजनों को किया सुपुर्द

0
66
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।सजेती थाना क्षेत्र बरीपाल कस्बा निवासी रज्जन पुत्र मुन्नी लाल की बेटी निशा का पुत्र देवांश उर्फ हर्ष यादव उम्रलगभग 13 वर्ष सोमवार को साइकिल लेकर घर निकल कर रास्ता भटक गया जिसकी परिजन खोज बीन करते रहे लेकिन जब कहीं पता नहीं लगा तो परिजनों सजेती थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई सजेती पुलिस त्वरित गुमशदा किशोर की तलाश में आस पास टैंपो स्टैंड, बस स्टैंड, क्षेत्रीय ढाबों आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों, राहगीरों से पूंछतान्छ कर गुमशुदा की तलाश के बाद पुलिस को सफलता मिली। गुमशुदा किशोर हमीरपुर रेलवे स्टेशन मोड़ से सकुशल बरामद कर लिया सजेती थाना इंस्पेक्टर बृजमोहन सिंह ने बताया कि किशोर रात्रि में रास्ता भटक जाने से किशोर रात्रि में स्टेशन में ही रूक गया था। पुलिस ने गुमशुदा किशोर हर्षित यादव को उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया सजेती पुलिस के सराहनीय पहल से गुमशुदा किशोर से मिलकर पीड़ित माता पिता खुशी के आंसू छलकाते हुए सजेती पुलिस का धन्यवाद किया!


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here