बच्चों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर गुरु वंदन करते हुए तिलक कर उनका पूजन किया*

0
105
Oplus_0

कानपुर। गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागूं पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए* इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिठूर कानपुर स्थित रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज के बच्चों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों का गुरु वंदन किया। कक्षा 11 की छात्रा अनुष्का व शीतल आदि ने सभी शिक्षकों को तिलक और आरती करते हुए पूजन किया।

प्रबंधक रोहित मिश्रा और शिल्पा मिश्रा जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने अपने शिक्षकों के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए तथा खेलों का आयोजन भी किया। रोहित मिश्रा ने सभी शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उनको सम्मानित भी किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने बच्चों को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई भी दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here