खबरो से झल्लाये ग्राम प्रधानों ने नोटिस चस्पा कर सुना दिया अजब गजब फरमान,कुर्सी में बैठे तो होगी बेज्जती-प्रधान संघ अध्यक्ष

0
118

अमौली,फतेहपुर।विकास खण्ड ब्लॉक मुख्यालय में एक अजीबो गरीबो जैसा मामला सामने आया है।बता दे की ब्लॉक मुख्यालय में सभी ग्राम प्रधानों की सर्व सम्मति से प्रधान संघ अध्यक्ष ने लिखित में ब्लॉक परिसर पर चस्पा कर एक फरमान जारी कर दिया जिसमे लिखा गया की कोई भी पत्रकार ब्लॉक मुख्यालय जाकर कुर्सी में बैठेगा तो उसकी बेज्जती कर दी जायेगी।यह नोटिस चस्पा देख क्षेत्रीय पत्रकार सोंच में पड़ गए की यह कैसा फरमान की पत्रकार कुर्सी में बैठ गया तो बेज्जती कर दी जायेगी।असल में विकास खण्ड के अंतर्गत पाँच दर्जन से ज्यादा ग्राम सभाएं आती है प्रत्येक ग्राम सभाओं में तैनात सचिव और ग्राम प्रधानों की जोड़ी ने विकास कार्य व साफ सफाई,सड़क नाली हैण्डपम्प मरम्मती करण के लिए आये बजट में से धन के बंदर बाट का ग्रामीणों ने आरोप लगाएं तथा आवासों में से जमकर धांधली कर अपात्रो को आवास दिए गए जिसमे से ब्लॉक मुख्यालय के अंतर्गत बबई ग्राम सभा में जाँच में विकास कार्य एवं आवासों की धांधली में एक सचिव को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया।जिसकी खबर क्षेत्रीय पत्रकारो ने प्रकाशित की थी ख़बरों से झल्लाये ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष से मिलकर ब्लॉक मुख्यालय में आने जाने वाले पत्रकारों ऐंठन दिखाकर फरमान लिखित में लिख कर ब्लॉक में चस्पा कर दिया।इसके बाद से क्षेत्रीय पत्रकारों में काफी रोष व्याप्त है।

वही मामले के बावत खण्ड विकास अधिकारी सुरेश कुमार शिवहरे ने बताया है की मुझे ऐसी कोई जानकारी ही नही है।अगर ऐसा है तो उसे दिखवाते है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here