फरार चल रहे मासूम के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर सजेती पुलिस ने भेजा जेल,4 वर्षीय मासूम की हत्याकर जमीन में गाड़ा था शव

0
70
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।सजेती थाना क्षेत्र के बीरबल अकबरपुर में मासूम की हत्याकर शव जमीन में गाड़ने के मामले में फरार चल रहे नाबालिग हत्यारिन के पिता को सजेती पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना से गिरफ्तार कर सोमवार को हत्यारोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है सजेती थाना क्षेत्र के अकबरपुर बीरबल गांव में बीते दिनों पड़ोस में रहने वाले पारिवारिक बाबा की नातिन रामरानी ने मासूम की हत्याकर शव को भूसा वाले घर में गाड़ दिया था। हालांकि बाबा की तहरीर पर पुलिस ने पारिवारिक बाबा ब्रजपाल सहित नाबालिग नातिन व बेटे रमेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पारिवारिक बाबा ब्रजपाल व नाबालिग नातिन रामरानी को बीते दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। रमेश काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस रमेश की तलाश कर रही थी। पुलिस को खास मुखबिर की सूचना मिली कि रमेश सजेती थाना क्षेत्र के दौलतपुर शराब ठेके के पास खड़ा किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते सजेती थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रमेश को धर दबोच कर सोमवार को पुलिस ने रमेश को न्यायलय में पेशकर जेल भेज दिया है। सजेती थाना इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि हत्यारोपी रमेश को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेशकर जेल भेज दिया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here