संवाददाता,घाटमपुर।29 जुलाई सोमवार को सजेती थाना क्षेत्र के हरदौली गांव की यमुना नदी में थर्माकोल के सहारे तैर रहे दो सगे भाइयों सहित एक मौसेरे भाई व इन सभी का दोस्त दीपक चारों नदी डूब गए थे, जिसमें गांव के ही दो लोगों ने दीपक और अंकित की जान बचा ली। जब कि दो लापता में से मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे नदी किनारे उजड़ी सब्जी बारी के पास यमुना नदी किनारे पड़ा मिला शव देख परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल है।

लापता कपिल पुत्र अवधेश 19 यूपी एस सी की तैयारी करता था जो कि अपने तीन भाइयों सबसे छोटा बड़ा भाई निखिल सचान ग्वालियर में इंजीनियर है।

दूसरे नंबर का भाई जो कि घटना के समय बाहर निकाल लिया गया था जो कि स्वस्थ्य है। इनके पिता किसान हैं। माता सावित्री गृहणी हैं।जिनका रो रो कर बुरा हाल है!
क्रिश सचान पुत्र सुधीर सचान निवासी गांव पतारी जो कि वर्तमान में नौरंगा में रहते हैं क्रिश अपने दो भाइयों बड़ा इंटर के बाद एस एस सी की तयारी करता था दूसरा भाई कार्तिक कक्षा 9 का छात्र है पिता सुधीर एक निजी स्कूल में अपना जे एस ए चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं।क्रिश की माता सोनी का रो रो कर बुरा हाल है।
कैसे हुई घटना जानें।
अंकित सचान और इसका छोटा भाई कपिल सचान मौसेरा भाई क्रिश सचान इन तीनों का साथी दीपक गुप्ता चारों नदी में थर्मा कोल के सहारे तैर रहे थे। साथ में अंकित के पिता और क्रिश की बहिन राखी मोबाइल से वीडियो बना रही थी, तभी तेज बहाव में थर्माकोल फट गया और चारों डूबने लगे तभी पिता अवधेश दौड़कर शोर बचाओ बचाओ की आवाज लगाकर नदी में कूद कर चारों को बचाने लगा तो उनके साथ अवधेश भी डूबने लगा तब राखी दौड़कर घर में सूचना के लिए चिल्लाती हुई जा रही थी तभी पास में नदी की घाटी में खड़े गांव के मुन्नू सोनकर इंदपाल सोनकर दौड़कर नदी में कूद कर सबसे पहले पिता अवधेश को बचाकर बाहर नदी किनारे करते हुए दीपक और अंकित को बचाया है।

यदि मौके पर मुन्नू सोनकर, इंदपाल सोनकर नहीं पहुंचते तो जा सकती पांचों की जान।
मंगलवार सुबह आठ बजे पहुंची एन डी आर एफ ने मंगलवार शाम तक प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इसके बाद गांव के गोताखोरों को लगाया गया है। प्रयास जारी है! मौके पर तहसीलदार, न्यायाब, तहसीलदार, सजेती इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सिंह मौजूद रहे।
एन डी आर एफ टीम घटना स्थल से हमीरपुर पुल तक स्टीमर के सहारे यमुना पुल तक राउंड दे रही है! जब कि गोताखोर वहीं घटना स्थल के आस पास नदी में सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई! टीम के हाथ खबर लिखे जाने तक खाली ही रहे
शाम साढ़े पांच बजे क्रिश का शव घटना स्थल से 3 किमी. दूर हरदौली महुआपुर के एक उजड़ी सब्जी बारी के पास नदी किनारे पड़ा मिला शव जिसे चरवाहों ने देखकर गांव के प्रधान उमाशंकर निषाद को फोन पर दी,प्रधान ने प्रशासन को जानकारी देते हुए परिजनों के साथ शव की पहचान क्रिश पुत्र नीरज के रूप में हुई जो कि दूसरे नदी डूबे हुए लापता कपिल के मौसेरे भाई की है। जब कि कपिल का खबर लिखे जानें तक पता नहीं चल सका है।
सजेती थाना इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि क्रिश सचान के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही करके शव पी एम के लिए भेजा गया है! दूसरे लापता कपिल की नदी में सर्च अभियान के तहत तलाश जारी है।




