गैंजेस क्लब में 12वाँ अधिष्ठापन समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
115
Oplus_131072

कानपुर। अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संस्था इनरव्हील क्लब द्वारा कानपुर विदुषी का 12 वाँ अधिष्ठापन समारोह गैंजेस क्लब में आयोजित हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संध्या गुप्ता ए०सी० मेम्बर,मनीषा बाजपेई डिस्ट्रिक्ट ई०एस०ओ०,आरती महरोत्रा डिस्ट्रिक्ट आई०एस०ओ०,पैटर्न डॉ० नवीन मोहिनी निगम,डॉ० सीमा वर्मा,रूचि,रति,मोहिनी,मंजू,अनीता निगम,शबा युनूस,मनीषा शुक्ला द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया।

इस मौके पर नव मनोनीत अध्यक्ष डॉ० सीमा वर्मा,सचिव रूचि अग्रवाल,कोषाध्यक्ष डॉ० मनीषा शुक्ला,आई०एस०ओ० डॉ० शबा युनूस,एडिटर रति गुप्ता, सी०एल०सी०सी० मोहिनी अग्रवाल,कार्यकारिणी समिति के सदस्यों द्वारा पद की जिम्मेदारी ली गई।
क्लब द्वारा विभिन्न स्तर पर किये जा रहे सामाजिक कार्यों और सेवाओं की भी जानकारी दी गई। क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्षता डॉ० सीमा वर्मा ने पूरे वर्ष होने वाले कार्यक्रम जैसे विभिन्न स्थानों में पौधारोपण करना,बालिकाओं के कालेज में सैनेटरी नैपकिन मशीन लगाना, वृद्धाश्रम में उनकी जरूरतों का सामान पहुंचाना,ईको ब्रिक पर्यावरणी सम्बन्धित जानकारी, जल संकट से जनमानस को बचाने के लिए स्कूल स्तर एवं कालेज में बालिकाओं को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्रोग्राम जागरूक कराना,जरूरतमंद बच्चों को समुचित शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए उनकी आवश्यकताओं को देखते हुए कम से कम दस बच्चों की जिम्मेदारी क्लब उठायेगा। स्त्रियों को कौशल प्रशिक्षण देना और क्लब में सौहार्द एवं मैत्री भावना को बढ़ाने के लिए समय समय पर क्लब के द्वारा विभिन्न आयोजन किया जायेगा। जैसे सावन महोत्सव,पिकनिक,डांडिया,दो दिन का टूर आदि शामिल है इस मौके पर कहा गया कि डाक्टर का समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान है उनके इन्हीं विशिष्ट सेवा कार्य के लिए इनरव्हील क्लब कानपुर विदुषी के द्वारा डॉ० अनुपमा निगम,डॉ० कल्पना बाजपेई,डॉ० सीमा द्विवेदी,डॉ० अतिन मेहरोत्रा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संयोजन रवि गुप्ता,डॉ० गरिमा विलियम के द्वारा किया गया,धन्यवाद ज्ञापन डॉ० मंजू अवस्थी के द्वारा किया गया साथ ही साथ क्लब में चार नये सदस्यों को भी जोड़ा गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ० अनीता निगम,डॉ० मंजू निगम,डा० सीमा निगम,डॉ० रश्मि दुबे,डॉ० अर्चना शुक्ला,डॉ० मोहिनी अग्रवाल,डा० हरमीत भल्ला,डॉ० मोहिनी मिश्रा,नीरजा गुप्ता,पुष्पा यादव आदि उपस्थित रहीं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here