संवाददाता घाटमपुर,कानपुर।साढ़ थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ निवासी पप्पू पाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर 15 वर्षीय बेटा शोभित पाल बकरियां चराने गया था। कुछ देर बाद जानवर चरा रहे चरवाहों ने किशोर के शव को पेड़ में फांसी पर लटकता देख घटना की सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचते परिजनों होश उड़ गए रोते बिलखते परिजनों ने पुलिस से किशोर की हत्या कर शव पेड़ पर टांगने की आशंका जताई है। साढ़ पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल कराने के साथ किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।फोरेंसिक टीम ने घटना मौके पर पहुंचकर गहनता के साथ जांच पड़ताल की है। फोरेंसिक टीम की जांच में फांसी लगाने की बात सामने आई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा थाना साढ़ प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।





