घाटमपुर में पांच सेकंड में 64ग्राम सोना लेकर चंपत हुई युवती, पुलिस ने एक दर्जन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर युवती की शिनाख्त जुटी पुलिस

0
112
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।साढ़ थाना क्षेत्र के कुमहूपुर गांव निवासी प्रहलाद सिंह ने सोमवार को घाटमपुर थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि उनकी पतारा कस्बे में सिंह ज्वैलर्स के नाम से दुकान स्थित दुकान से रविवार दोपहर एक लड़की दुकान पर आई। लड़की ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जिसके बाद उसने ज्वैलर्स से लॉकेट दिखाने को कहा, तो ज्वैलर्स ने उसे लॉकेट दिखाया तभी दुकान में बैठी दूसरी महिला तोड़िया मांगने लगी। तो ज्वैलर्स ने लॉकेट के डिब्बे को साइड की सीट पर रखकर महिला को तोडिया दिखाने लगा। तभी कानपुर सागर हाइवे पर पतारा कस्बे में रहने वाली एक महिला गिर गई। तभी दुकान में बैठे सभी लोग हाइवे की ओर देखने लगे। तभी दुकान में बैठी लड़की ने मौके का फायदा उठाते हुए लॉकेट से भरा डिब्बा पार कर दिया। जिसके बाद लड़की दुकान से बाहर निकलकर घाटमपुर की ओर चली गई डिब्बा गायब होने पर ज्वैलर्स ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार पहुंचे दुकानदारों ने लड़की को चौराहे पर काफी दूर तक ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला,जिसके बाद पीड़ित ज्वैलर्स पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की है। घाटमपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द मामले का पर्दाफास किया जाएगा। पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने वाली युवती का फोटो आसपास के ग्राम प्रधानों को भेजी है। पुलिस प्रधानों की मदद से युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है वहीं पुलिस घटना का जल्द अनावरण करने का दावा कर रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here