क्षेत्र में जमकर हो रहा अवैध परिवहन,नही लगी लगाम,खनन माफिया सक्रिय,प्रशासन हुआ निष्क्रिय

0
61
Oplus_131072

अमौली,फतेहपुर।चांदपुर थाना क्षेत्र में कई महीनों से अवैध परिवहन एवं मिटटी खनन माफियाओं को रोक टोक लगाने में स्थानीय प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। क्षेत्र के अलग अलग ठिकानों में खनन माफिया जेसीबी से अवैध मिटटी का खनन कर बिना अनुमति के ट्रैक्टरों से अवैध परिवहन कर के जम कर बिक्री की जा रही है।किसकी खबर तहसील प्रशासन सहित स्थानीय पुलिस को होने के बावजूद भी क्षेत्र में चल रहे अवैध परिवहन को एवं अवैध खनन को रोक लगाने के बजाय उन्हें खुली छूट दे रखी है।जिस कारण खनन माफियाओं के हौसले बुलन्द है।जानकारी के अनुसार

इसकी मुख्य वजह खनन माफियाओं की पुलिस की सांठगांठ होना बताया है।जिस कारण क्षेत्र के अलग अलग स्थानों में रात दिन जेसीबी से खनन कर माफिया खेत और टीले खोद कर मनमुताबिक मिटटी बेच राजस्व विभाग को लाखों का चूना लगा रहे है।जानकारी के अनुसार चांदपुर क्षेत्र के अमौली कस्बे सहित क्षेत्र के अन्य गांव में दिन में जेसीबी से खनन कर खनन माफिया ट्रैक्टरों से दिन भर अवैध मिटटी का खनन करते नजर आये।
इस बावत बिंदकी एसडीएम अभिनीत कुमार ने बताया की जाँच कर विभागीय कार्रवाही की जायेगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here