धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

0
104
Oplus_131072

कानपुर। वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती शुक्रवार को पनकी भाटिया तिराहा में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा समिति मुख्य संरक्षक महेश पाल ने कहा कि देवी अहिल्या बाई का जन्म मध्य प्रदेश के जिला इंदौर में 31 मई 1725 को हुआ था। देवी अहिल्या बाई पति खांडेराव होल्कर की मृत्यु के बाद सती होना चाहती थीं। लेकिन ससुर के समझाने पर उन्होंने अपना विचार बदल दिया। 1766 में ससुर मलहार राव की मृत्यु के बाद उन्होंने होल्कर राज्य की बागडोर संभाली और तीस वर्षों तक कुशल राज्य किया। 13 अगस्त 1795 को देवी अहिल्या बाई का स्वर्गवास हो गया। विनोद पाल ने कहा कि अहिल्या बाई ने केवल पाल समाज के लिए ही नहीं बल्कि पिछड़ों के लिए भी संघर्ष किया। जिसके लिए वह हमेशा याद की जाती रहेंगी। उन्होंने समाज के लोगों से लड़कों के साथ ही अपनी लड़कियों को भी उच्च शिक्षित बनाने का आह्वान किया। पूरी समिति के लोगों ने शरबत वितरण का आयोजन किया और समाज के तमाम बड़े-बड़े दिग्गज महारानी अहिल्याबाई होल्कर माल्यार्पण करने आए और शरबत आदि ग्रहण किया। तथा लोगों को लड्डू भी वितरण किया गया। अनिल पाल, विनोद पाल, सतेंद्र पाल, चंद्रपाल पाल, वीरेन्द्र कुमार पाल, बाबूराम पाल, अशोक कुमार पाल, चंदपाल, जेपी पाल, धर्मेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।

देखे वीडियो।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here