संवाददाता घाटमपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव निवासी रामदुलारी, सुमित्रा साढ़ थाना क्षेत्र के कुढ़नी स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार दोपहर दर्शन करने आई थीं। दर्शन करके दोनो महिलाएं ईरिक्शा से घर लौट रही थी। तभी वह दोनो थाना क्षेत्र में स्थित सचोली गांव के पास ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी होकर घर जाने के लिए सवारियों का इंतजार कर रही थी। तभी पीछे से आए तेज़ रफ़्तार डंपर ने टक्कर मारते हुए महिलाओ को कुचलकर मैके से भाग निकला। हादसे में दोनो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी से भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वही रामदुलारी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। साढ़ थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। महिला के शव का पी एम के लिए भेजना गाया है।तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।