स्वच्छता अभियान की खुली पोल, नगर निगम की अनदेखी का महिला पार्षद ने दिया ऐसा जवाब, अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी

0
60

कानपुर। शहर में जल संस्थान और नगर निगम के द्वारा सुनवाई नहीं होने पर एक महिला पार्षद खुद ही खपच्ची लेकर सीवर में सफाई करने लगी। पार्षद को सफाई करता देख क्षेत्रीय जनता भी सफाई करने लगी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार वार्ड-14 की शालू कनौजिया महिला पार्षद है। जूही बंबुरहिया में अक्सर सीवर समस्या बनी रहती है। जिससे लगभग पांच हजार जनता परेशान है। महिला पार्षद के अनुसार उनके इलाके में आठ महीने से यह समस्या बनी है। जल संस्थान के अधिकारियों को समस्या से अवगत भी कराया। इसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं मिला। उनका कहना है कि मेट्रो वालों ने जो लाइन तोड़ दी, हमारी लाइन नीचे है और मेट्रो वालों की लाइन ऊपर आ गई है। जिससे जलभराव होता है। मेट्रो वालों से भी कई बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिला पार्षद शालू कनौजिया ने बताया कि वह यही पानी भरकर जनता के साथ अधिकारियों के ऑफिस नहीं, घर जाएंगी। उनके घरों में सीवर का गंदा पानी फेंकेगी। उनका कहना है कि जलभराव के कारण लोग बीमार भी हो रहे है। इसके बावजूद अधिकारी सुध नहीं ले रहे है। पार्षद शालू कनौजिया ने ये भी कहा कि, वार्डवासी उनसे आए दिन वार्ड में फैली गंदगी की शिकायत करते हैं। कई लोग तो मुझसे इस बात की नाराजगी भी जता चुके हैं। लेकिन, सफाई न होने की समस्या जसकी तस है। नगर निगम और अधिकारी वार्ड वासियों की बात ही नहीं सुनते। लंबे समय से उतपन्न इस तरह की समस्या से तंग आकर फैसला लिया कि, अब खुद ही अपने वार्ड की सफाई करूंगी। लेकिन, फिर मन में ख्याल आया कि, इससे भी नगर निगम को सबक नहीं मिलेगा, इसी लिए वार्ड में खपच्ची लेकर सीवर में सफाई करने लगी। क्षेत्र में सफाई नहीं हुई तो अब ये सीवर का पानी और सिल्ट अधिकारियों कार्यालयों के साथ साथ उनके आवासों पर फेका जाएगा. तब जाकर उन्हें जनता की समस्या का एहसास होगा।

देखे वीडियो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here