मेरिट में आए छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

0
106

उन्नाव।बांगरमऊ क्षेत्र के संडीला मार्ग स्थित आर एस पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक रिज़वान अहमद ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में प्रबंधक अहमद ने विभिन्न कक्षाओं में मेरिट के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। साथ ही प्रबंधक द्वारा बीते शैक्षिक सत्र में खेलकूद व अंत्याक्षरी आदि विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के विजेता छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। सम्मानित किये गए छात्र छात्राओं में अवि पटेल , मानवी, सिद्धार्थ शुक्ला , अर्शिता , अंतरिक्ष , आराध्या , रिदा , अनुभव , इलमा , सालिम खान , उत्कर्ष सोनी , सनाया , अज़हां अरकान , प्रिया , एलिजा , आकाश , शिफा , अभिनय त्रिवेदी , इबाद ,तनिष्क , शैली आज़ाद ,तूबा , , रुषदा , अतुल , अभव्या , समर प्रताप सिंह , सौमिल , गुलिस्ता , शज़बा,प्रियांशी गुप्ता , वैष्णवी , प्रतीक सिंह , इलमा नूर , दीपशिखा , अथर्वा , परी गुप्ता व शगुन आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में सभी अभिभावकों के अलावा प्रधानाचार्य संतोष कुमार, उपप्रधानाचार्य अंजू बाजपेई, कॉर्डिनेटर आमिर अहमद सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here