हरिशंकर शर्मा
कानपुर। अपर श्रम आयुक्त, सौम्या पांडे द्वारा कार्यालय, श्रम आयुक्त, उत्तर प्रदेश, मुख्यालय, कानपुर में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ देश के दो महापुरूषों की जयंती भव्य पूर्वक मनायी गयी। जहां गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सौम्यता, शालीनता का, इन दो महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया इसके अतिरिक्त भजन कार्यक्रम कराए गए l
इस अवसर पर अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडेय कहा कि दोनों विभूतियों के विचार आज भी प्रासंगिक है। दोनों ने हमें यह सिखाया कि अपने अन्दर व्याप्त बुराइयों पर दृढइच्छा शक्ति से नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने गांधी के इस विचार पर जोर देकर कहा कि जितनी आवश्यकता हो उतना ही उपयोग करें, क्योंकि प्रकृति मनुष्य की आवश्यकता को पूरा कर सकती है, लालच को नही, यह लालच मनुष्य जाति के व्यक्तित्व के विनाश का प्रमुख कारण बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अपने सहकर्मियों के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार करें और सभी को साथ लेकर चले तभी इन महापुरूषों के बताये गये रास्ते पर चल सकते है, आप सभी को हमेशा यह याद रखना चाहिए, आपके द्वारा किया गया कोई भी कार्य हासिए पर रह रहे लोगों को कितना लाभ पहुंचा सकती है। इस विशिष्ट दिन पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि‘हम अपने अन्दर की एक बुराई को त्यागे और जीवन में सकारात्मकता को अपनायें। इस मौके पर डीके सिंह, अपर श्रम आयुक्त, उप श्रम आयुक्त, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, अजय कुमार मिश्रा, सहायक श्रम आ