संवाददाता
कानपुर। खाताधारक को बगैर जानकारी दिए 60 हजार रुपए निकाल लिए। खाताधारक को पता चलने पर उसने शिकायत साइबर सेल में की साइबर सेल टीम ने पूरे मामले का खुलासा किया है।
घटनाक्रम के मुताबिक सूर्यकान्त पुत्र राम किशोर, नि0 209 ए लवकुशपुरम पुराना शिवली रोड थाना कल्यानपुर कानपुर नगर द्वारा की गई शिकायत की जाँच साइबर सेल क्राइम ब्रांच कानपुर नगर द्वारा की गई तो पाया कि पीडित के खाते से रुपये 60,000/- दिनांक 24 व 25 मई 2023 की रात को इंटरनेट बैंकिंग से गुरुग्राम, हरियाणा के एक अकाउंट में ट्रांसफर हुए थे। जहाँ से 60,000/- की धनराशि अन्य दो बैंक खातो मे ट्रांसफर की गई थी। ये दोनो बैंक खाते कानपुर नगर से संबन्धित थे।
दोनो खाताधारको हिमांशु सिंह व श्रीमति रेखा देवी से पूछताछ की गई तो बताया कि ये धनराशि कल्यानपुर के ही निखिल ठाकुर पुत्र राधे सिंह नि0 लवकुशपुरम थाना कल्यानपुर कानपुर नगर द्वारा भिजवायी गयी थी। निखिल उपरोक्त से पूछताछ की गई तो निखिल ने 60,000/- की धनराशि पीडित के खाते से ट्रांसफर करने की बात स्वीकारी है। निखिल द्वारा बताया गया कि उसने सूर्यकान्त की बेटी सुबि से सूर्यकान्त का एटीएम कार्ड व सूर्यकान्त के खाते से लिंक सिम कार्ड लिया था। फिर उसने एटीएम मशीन से एटीएम का पिन जैनरेट करके केनरा बैंक की एप डाऊनलोड करके 60,000 रूपये अपने दोस्त भरत कुमार जोकि उत्तराखंड का रहने वाला, के खाते में ट्रांसफर कर दिये थे। भरत कुमार से 60,000/- की धनराशि दिनांक 25-05-2023 को निखिल ने अपने दोस्त हिमाँशु सिंह जोकि कल्यानपुर कानपुर नगर का रहने वाला के खाते ट्रांसफर कराये थे। फिर से दिनाँक 25-05-2023 को निखिल ने 59,995/- की धनराशि हिमांशु सिंह से अपने अन्य दोस्त राज सिंह पुत्र हरिओम सिंह नि0 लवकुशपुरम कानपुर नगर की माताजी श्रीमति रेखा देवी पत्नी हरिओम सिंह के खाते में ट्रांसफर कराये थे। राज सिंह अपनी माताजी के अकाउंट से लिंक यूपीआई चलाता था। राज सिंह ने ही 59,000/- की धनराशि विभिन्न माध्यमो से निखिल ठाकुर के कहने पर व्यय की उक्त घटना के संबन्ध मे अन्य साक्ष्य संकलन करके अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
टीम- उ0नि0 सचिन कुमार, उ0नि0 राहुल कुमार सिंह, का0 मनोज कुमार, म0का0 पूनम परिहार, का0 बनै सिंह क्राइम ब्रांच कानपुर नगरा